Menu
blogid : 2181 postid : 154

जौनपुर को देख के ऐसा लगता है

अमन का पैगाम
अमन का पैगाम
  • 79 Posts
  • 72 Comments

जौनपुर शहर, दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य, उत्तर-मध्य भारतवाराणसी (भूतपूर्व बनारस) के पश्चिमोत्तर में स्थित है। यह  शहर गोमती नदी के दोनों तरफ़ फैला हुआ है। आज के जौनपुर को देख के ऐसा लगता है कि जैसे कोई छोटा सा शहर है जो बहुत ही धीमी गति से तरक्की की और बढ़ रहा है | जौनपुर का शाही क़िलाअटाला मस्जिद ,जामा मस्जिद, लाल दरवाज़ा, खालिस मुखलिस मस्जिद, किले ,मकबरे और पुराना हनुमान मंदिर आज भी यहाँ की शोभा में चार-चाँद लगा रहे हैं। भारतीय इतिहास केमध्यकालीन भारत में जौनपुर अपनी कला एवं स्थापत्य के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध था। आज भी इत्र और चमेली के तेल का व्यवसाय यहाँ बड़े पैमाने पर होता है। जौनपुर का मक्का ,मूली ,चमेली का तेल, इत्र और इमरती आज भी मशहूर है |

यह नगर गोमती नदी के किनारे बसा हुआ है। प्राचीन किंवदंती के अनुसार जमदग्नि ऋषि के नाम पर इस नगर का नामकरण हुआ था। जमदग्नि का एक मंदिर यहाँ आज भी स्थित है। यह भी कहा जाता है कि इस नगर की नींव 14वीं शती में ‘जूना ख़ाँ’ ने डाली थी, जो बाद में मुहम्मद तुग़लक़ के नाम से प्रसिद्ध हुआ और दिल्ली का सुल्तान हुआ। जौनपुर का प्राचीन नाम ‘यवनपुर’ भी बताया जाता है। 1397 ई. में जौनपुर के सूबेदार ख़्वाजा जहान ने दिल्ली के सुल्तान मुहम्मद तुग़लक़ की अधीनता को ठुकराकर अपनी स्वाधीनता की घोषणा कर दी और शर्कीनामक एक नए राजवंश की स्थापना की। जौनपुर एक शतक तक शर्क्की राज्य की राजधानी रहा है |इस दौरान शर्की सुल्तानों ने जौनपुर में कई सुन्दर भवन, एक क़िला, मक़बरा तथा मस्जिदें बनवाईं।

आज भी जौनपुर की सुन्दरता इसके किले,गोमती,शाही पुल और भव्य मकबरों, पुरानी मस्जिदों और मंदिरों के कारण देखती ही बनती है | पर्यटकों के लिए जौनपुर एक बहुत ही बेहतरीन पर्यटन स्थल है बस आवश्यकता है यहाँ पे पर्यटकों के लिए सहूलियतें पैदा करने की |

जौनपुर में एक समय ऐसा भी था की यहाँ ज्ञान का समुदर बहा करता था | विश्व भर से लोग यहाँ ज्ञान हासिल करने आया करते थे | आज भी यहाँ के लोगों को ज्ञान हासिल करने में बहुत ही अधिक रूचि रहती है | एक से एक शायर ,लेखक और इतिहासकार मौजूद हैं | हाँ यह बात और है की उनके इस ज्ञान का फायदा विशव् के दुसरे लोगों को नहीं मिला पता  और इसका कारन यहाँ के अधिकतर लोगों का अपनी बात को विश्व भर में फैलाने का साधन का न मिलना है | जौनपुर सिटी ने अपने इस प्लेटफार्म से ऐसी प्रतिभाओं को विश्व भर में पहुँचाने का काम किया है |

आज यह देख के प्रसन्नता होती है की आज यहाँ बड़े बड़े बैंक और शोपिंग मॉल खुल गए हैं | एक बड़े शहर में जो भी सुविधाएं हुआ करती है वो सब धीरे धीरे आती जा रही हैं | बस आवश्यकता है यहाँ  के लोगों को अपनी सोंच बदलने की और जौनपुर के बाहर विश्व से जुड़ने की | तारे तोड़ने की कोशिश करोगे तो तारा अगर न भी तोडा तो चाँद अवश्य तोड़ लोगे |
जौनपुर जो DSC01718


यह है कोतवाली पे स्थित जौनपुर के सबसे पुराने व्यवसाय सुनार कि दूकान कि एक झलक |DSC02005

जौनपुर सिटी स्टेशन का सुबह का नज़ाराDSC01922

जौनपुर नगरपालिकाDSC01923

जामुन जिसे खाने में भी मज़ा और देखने में भी मज़ा |DSC01935

DSC01980
DSC01707
DSC01027
DSC00288DSC00295
जेसीज चौराहा
DSC00304DSC00866
जाफराबाद पान कि दूकानDSC00898
DSC00911
DSC00971
DSC01054
चित्रसरी के खंडहर  खुछ ख़ास नज़ारे
पुराने जौनपुर के शानदार घर शौपिंग मॉल DSC02792
Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh